UP Scholarship 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। हर साल लाखों छात्र इस योजना के तहत आवेदन करते हैं — लेकिन उनके मन में एक ही सवाल बार-बार आता है:
UP Scholarship Form Last Date 2026 क्या है?,
Scholarship Correction की अंतिम तारीख कब है?,और सबसे ज़रूरी –
UP Scholarship का पैसा कब तक आएगा?
इस लेख में हम आपके इन सभी सवालों का सटीक और विस्तृत जवाब देंगे।
चाहे आप Fresh Applicant हों या Renewal Student, इस गाइड में आपको मिलेगा:
- UP Scholarship Last Date (Pre-Matric, Post-Matric & Dashmottar)
- Correction Window Date & Process
- Scholarship Payment Date – पैसा खाते में कब आएगा?
- PFMS और UP Portal से स्टेटस कैसे चेक करें
- Last Date मिस करने पर क्या होगा?
अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्कॉलरशिप बिना किसी परेशानी के समय पर मिल जाए, तो इस लेख को ध्यान से पढ़ना आपके लिए बेहद ज़रूरी है।
UP Scholarship Last Date 2026-27
UP Scholarship Form Last Date 2026-27 छात्रों की श्रेणी (Pre-Matric, Post-Matric) और आवेदन के प्रकार (Fresh और Renewal) के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। कभी-कभी सरकार आवेदन की अंतिम तिथि में Extension भी कर सकती है, इसलिए छात्रों को समय पर आवेदन करना चाहिए और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल चेक करते रहना चाहिए।
| अनुभाग | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना (UP Scholarship) |
| आवेदन प्रकार | Fresh (नया आवेदन) & Renewal (नवीनीकरण आवेदन) – Pre-Matric, Post-Matric, Dashmottar |
| आवेदन प्रारंभ तिथि |
Class 9–12: 11 August 2026 UG/PG/Diploma/ITI/Other: 15 September 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि |
Class 9–12: 21 September 2026 (Fresh),
25 August 2026 (Renewal) UG/PG/Diploma/ITI/Other: 31 October 2026 (Fresh), 15 October 2026 (Renewal) |
| हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि |
Class 9–12: 05 October 2026 (Fresh),
25 August 2026 (Renewal) UG/PG/Diploma/ITI/Other: 04 November 2026 (Fresh), 15 October 2026 (Renewal) |
| सुधार (Correction) की तिथि |
Class 9–12: 16 November – 14 December 2026 (Fresh),
17 September – 10 October 2026 (Renewal) UG/PG/Diploma/ITI/Other: 06 December – 31 December 2026 (Fresh), 21 November – 20 December 2026 (Renewal) |
| स्कॉलरशिप भुगतान की तिथि |
Class 9–12: 25 January – 31 January 2027 (Fresh),
29 September – 31 October 2026 (Renewal) UG/PG/Diploma/ITI/Other: 21 December 2026 – 31 January 2027 (Fresh), 01 December 2026 – 25 January 2027 (Renewal) |
| आधिकारिक पोर्टल | scholarship.up.gov.in |
| UP Scholarship Status / Tracking | Check Scholarship Status |
नोट: ये सभी तिथियाँ राज्य सरकार समय समय पर बदलती रहती है, कृपया नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट या upscholarships.in विजिट करते रहें।
UP Scholarship Correction Last Date और प्रक्रिया
UP Scholarship 2026-27 में आवेदन के बाद यदि आवेदन में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो विभाग द्वारा निर्धारित correction/rectification window के दौरान आवश्यक सुधार का अवसर दिया जाता है। Fresh और Renewal छात्रों के लिए correction की तिथियां अलग-अलग हैं।
Class 9–12 Fresh: 16 November – 14 December 2026
Class 9–12 Renewal: 17 September – 10 October 2026
UG/PG/Diploma/Other Fresh: 06 December – 31 December 2026
UG/PG/Diploma/Other Renewal: 21 November – 20 December 2026
अगर आपने कोई गलती कर दी है – जैसे बैंक अकाउंट, जाति प्रमाणपत्र, आदि – तो आप Correction Period में सुधार कर सकते हैं:
- scholarship.up.gov.in पर लॉगिन करें
- Correction टैब पर जाएं
- गलतियों को सुधारें और पुनः सबमिट करें
- अपने फॉर्म का प्रिंट निकालें
- Correction प्रिन्ट को अपने कॉलेज मे जमा करे।
UP Scholarship Payment Date 2026-27: छात्रों के खाते में पैसा कब आएगा?
UP सरकार द्वारा छात्रवृत्ति (Scholarship) की राशि छात्रों के बैंक खाते में भेजने की प्रक्रिया प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होती है। आमतौर पर, UP Scholarship Payment की प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन, संस्थान स्तर पर Forwarding तथा विभिन्न स्तरों पर सत्यापन पूरा होने के बाद शुरू होती है। इसके बाद पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।
UP Scholarship 2026-27 Payment Date छात्रों की श्रेणी (Fresh या Renewal) और पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। कक्षा 9 से 12 तक के Fresh छात्रों के लिए scholarship payment 25 जनवरी से 31 जनवरी 2027 के बीच तथा Renewal छात्रों के लिए 29 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 के बीच निर्धारित है। वहीं UG, PG, Diploma, ITI एवं अन्य पाठ्यक्रमों के Fresh छात्रों के लिए भुगतान 21 दिसंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 और Renewal छात्रों के लिए 01 दिसंबर 2026 से 25 जनवरी 2027 के बीच निर्धारित किया गया है।
हालांकि, वास्तविक भुगतान की तारीख छात्र के आवेदन की Forwarding, Verification, Approval, PFMS Processing और बैंक/DBT प्रक्रिया पर निर्भर कर सकती है। इसलिए निर्धारित payment window के दौरान भी सभी छात्रों के खाते में राशि एक ही दिन प्राप्त होना जरूरी नहीं है। यदि PFMS Status “Payment Sent to Bank” या इसी तरह का payment-related status दिखाई देता है, तो बैंक खाते में राशि आने की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी होती है। वहीं “No Record Found”, “Rejected” या किसी अन्य समस्या की स्थिति में छात्र अपने आवेदन और PFMS status को दोबारा जांचते रहें।
Last Date Miss करने पर क्या होगा?
यदि आप uttar pradesh की स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि चूक जाते हैं, तो:
- आप उस शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रवृत्ति से वंचित रह सकते हैं।
- Correction Window में सिर्फ डॉक्युमेंट और जानकारी में सुधार कर सकते हैं, आवेदन नहीं कर सकते।
Fresh vs. Renewal Form Last Date में क्या अंतर होता है?
| प्रश्न | उत्तर |
|---|---|
| क्या Fresh और Renewal की अंतिम तिथि एक जैसी है? | नहीं। 2026-27 में Fresh और Renewal छात्रों के लिए अलग-अलग अंतिम तिथियां निर्धारित हैं। |
| Class 9–12 Renewal की Last Date क्या है? | 25 August 2026 |
| Class 9–12 Fresh की Last Date क्या है? | 21 September 2026 |
| UG/PG/Diploma/Other Renewal की Last Date क्या है? | 15 October 2026 |
| UG/PG/Diploma/Other Fresh की Last Date क्या है? | 31 October 2026 |
Important FAQ
| प्रश्न | उत्तर |
|---|---|
| क्या UP Scholarship की तारीख हर साल बदलती है? | हां। आवेदन, Correction और Payment की तिथियां प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के लिए जारी किए गए सरकारी schedule के अनुसार निर्धारित की जाती हैं। |
| UP Scholarship 2026-27 की Fresh Last Date क्या है? | Class 9–12 Fresh छात्रों के लिए 21 September 2026 और UG/PG/Diploma/ITI/Other Fresh छात्रों के लिए 31 October 2026 है। |
| UP Scholarship 2026-27 की Renewal Last Date क्या है? | Class 9–12 Renewal छात्रों के लिए 25 August 2026 और UG/PG/Diploma/ITI/Other Renewal छात्रों के लिए 15 October 2026 है। |
| UP Scholarship की Last Date Extend हुई है या नहीं, कैसे पता करें? | आधिकारिक पोर्टल पर जारी नवीनतम notification देखें। किसी भी extension की जानकारी मिलने पर इस page को भी update किया जाएगा। |
| UP Scholarship Correction कब होगी? | Fresh और Renewal छात्रों के लिए Correction/Rectification की तिथियां अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। ऊपर दिए गए Correction schedule में अपनी category की date देखें। |
| UP Scholarship का पैसा कब आएगा? | Scholarship payment की प्रक्रिया verification और approval के बाद DBT के माध्यम से होती है। Fresh और Renewal छात्रों के लिए payment schedule अलग हो सकता है। |
| UP Scholarship Status कैसे चेक करें? | छात्र scholarship.up.gov.in पर अपने आवेदन की स्थिति check कर सकते हैं। |