UP Scholarship 2026-27 – यूपी छात्रवृत्ति | OTR, Apply Online, Status & Renewal

UP Scholarship 2026-27 से जुड़ी OTR, ऑनलाइन आवेदन, आवेदन की स्थिति, नवीनीकरण, महत्वपूर्ण तिथियों और भुगतान की जानकारी आसान भाषा में जानें।

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली के तहत पात्र विद्यार्थियों को Pre-Matric और Post-Matric स्तर पर छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को OTR, पंजीकरण, आवेदन पत्र भरने, आवश्यक दस्तावेज जमा करने और यूपी स्कॉलरशिप आवेदन के सत्यापन की प्रक्रिया सही तरीके से पूरी करनी होगी।

इस गाइड में OTR Registration, Online Application, Login, Status Check, Renewal, Last Date, आवश्यक दस्तावेज और UP Scholarship Payment से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही जगह दी गई है।

नीचे दिए गए Table of Contents की मदद से आप सीधे अपनी जरूरत वाले section पर जा सकते हैं और संबंधित जानकारी आसानी से जान सकते हैं।

UP Scholarship Last Date

Important Note (OTR Last Date के बारे में):
कृपया ध्यान दें कि OTR Registration के लिए सरकार की तरफ से कोई अलग से आखिरी तारीख तय नहीं होती है। लेकिन, फाइनल फॉर्म ऑनलाइन करने से पहले OTR करना अनिवार्य है। इसलिए, आप जिस भी क्लास या कोर्स में हैं, अपने कोर्स की Last Date से पहले अपना OTR ज़रूर पूरा कर लें।

1. UP Scholarship Dates for Pre-Matric & Post-Matric Inter (Class 9 to 12)

This schedule is applicable for students studying in 9th, 10th, 11th, and 12th standard.

UP Scholarship Important Dates: Class 9 to 12 (Pre & Post-Matric)
EventsFresh StudentsRenewal Students
Online Application Start Date11 August 202611 August 2026
Last Date to Apply Online21 September 202625 August 2026
Submit Hard Copy to School05 October 202625 August 2026
Correction Window (Edit Form)16 Nov – 14 Dec 202617 Sep – 10 Oct 2026
Scholarship Amount Distribution25 Jan – 31 Jan 202729 Sep – 31 Oct 2026

2. UP Scholarship Dates for Post-Matric Other Than Inter (UG, PG, Diploma)

This timetable is for students enrolled in higher education courses such as BA, B.Sc, B.Com, MA, B.Tech, Diploma, ITI, Medical, etc.

UP Scholarship Important Dates: UG, PG, Diploma (Post-Matric Other Than Inter)
EventsFresh StudentsRenewal Students
Online Application Start Date15 September 202615 September 2026
Last Date to Apply Online31 October 202615 October 2026
Submit Hard Copy to College04 November 202615 October 2026
Correction Window (Edit Form)06 Dec – 31 Dec 202621 Nov – 20 Dec 2026
Scholarship Amount Distribution21 Dec – 31 Jan 202701 Dec – 25 Jan 2027

UP Scholarship 2026-27 Official Timetable & Notification

छात्र नीचे दिए गए टेबल से अपने कोर्स के अनुसार आधिकारिक टाइमटेबल का PDF डाउनलोड कर सकते हैं:

UP Scholarship 2026-27 Official Timetable & Notification
योजनाआधिकारिक नोटिस
Postmatric (UG, PG, Diploma, ITI, B.ed. others…) Download PDF (20-07-2026)
Prematric & Inter (Class- 9, 10, 11 & 12) Download PDF (20-07-2026)
छात्रों हेतु सामान्य निर्देश PDF देखें
बाहरी राज्य के छात्रों/संस्थानों के लिए दिशा-निर्देश PDF देखें
UP Scholarship New Registration करने से पहले छात्रों को OTR (One Time Registration) पूरा करना अनिवार्य है, जबकि Renewal छात्र direct login के माध्यम से scholarship form भर सकते हैं। OTR करने के बाद छात्र Fresh Registration कर सकते हैं।
STEP 1

UP Scholarship OTR

यूपी स्कॉलरशिप OTR (One Time Registration) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई डिजिटल व्यवस्था है, जिसके माध्यम से छात्रों को Scholarship Portal पर अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी केवल एक बार दर्ज करनी होती है। OTR प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को एक यूनिक OTR Number प्राप्त होता है। यह प्रणाली Aadhaar आधारित verification पर कार्य करती है, जिससे छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया अधिक सुरक्षित, तेज़ और त्रुटिहीन (Error-Free) बनती है।

Important OTR Update
अगर आपने UP Scholarship 2025-26 के लिए OTR पहले ही कर लिया है, तो 2026-27 के लिए दोबारा OTR करने की जरूरत नहीं है। अपने existing OTR Number से आगे की प्रक्रिया पूरी करें।
OTR Number याद नहीं है? OTR Number Recover करें →
पहली बार OTR कर रहे हैं? नीचे दिए गए Create New OTR ID विकल्प से OTR Registration करें।
Create New OTR ID
STEP 2

UP Scholarship Registration

अपनी कक्षा या course के अनुसार सही विकल्प चुनें — Class 9–10: Pre-Matric, Class 11–12: Intermediate, और 12वीं के बाद UG/PG/Diploma: Post-Matric। उत्तर प्रदेश के जो छात्र अन्य राज्य (Other State) में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, वे Other State विकल्प का चयन करेंगे।

SC, ST & General Category

Only For Hindu Students

OBC Category

Only For Hindu Students

Minority Category

Muslim, Sikh, Christian, Buddhist, Jain & Parsi
STEP 3

UP Scholarship Login

Check UP Scholarship Status

यूपी स्कॉलरशिप (Pre/Post Matric) आवेदन के बाद अपने फॉर्म की वर्तमान स्थिति जानना बेहद जरूरी है।
लॉगिन करके चेक करें कि आपका फॉर्म कॉलेज द्वारा Verify हुआ है या नहीं, और जिला समाज कल्याण अधिकारी (DWO) स्तर पर Forward हुआ है या Reject। अपना फॉर्म स्टेटस चेक करने के लिए Registration Number और Password की मदद से आप अपना Application Status (Fresh/Renewal) स्टेप-बाय-स्टेप ट्रैक कर सकते हैं।

Check Status Year-Wise (2017 to 2025-26)

यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्र अपने नए सत्र (2024-25) और पुराने शैक्षणिक सत्रों (Previous Years) का आवेदन स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। पुराने सालों का डेटा खोजने में छात्रों को दिक्कत न हो, इसलिए हमने यहाँ सभी डायरेक्ट लिंक्स दिए हैं। अपना स्टेटस देखने के लिए आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म-तिथि होने चाहिए। नीचे दिए गए साल-दर-साल लिंक्स पर क्लिक करके आप सीधे ऑफिशियल पोर्टल पर अपना स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं:

PFMS Payment, Aadhaar & NPCI Status

फॉर्म वेरिफाई होने के बाद स्कॉलरशिप की राशि DBT के माध्यम से आपके बैंक खाते में भेजी जाती है। इसके लिए आपका Aadhaar-Bank Link और NPCI Seeding एक्टिव होना जरूरी है। नीचे दिए गए लिंक्स से आप PFMS Payment, Aadhaar Link और NPCI Status तीनों आसानी से चेक कर सकते हैं।

PFMS Payment Status

विभाग द्वारा फॉर्म वेरिफाई होने के बाद स्कॉलरशिप की राशि DBT के माध्यम से भेजी जाती है। PFMS पोर्टल पर चेक करें कि आपका पैसा खाते में आया या नहीं।

Aadhaar-Bank Link Status

स्कॉलरशिप का भुगतान आपके Aadhaar से लिंक और DBT के लिए सक्रिय बैंक खाते में किया जाता है। इसलिए अपना Aadhaar-Bank Seeding Status जरूर चेक करें।

NPCI Seeding Status

बैंक खाते का NPCI (DBT) सर्वर से मैप होना अनिवार्य है। अगर आपका NPCI स्टेटस Active नहीं है, तो स्कॉलरशिप का पैसा ट्रांसफर फेल हो सकता है।

Eligibility Criteria

UP Scholarship Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। साथ ही, आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में कक्षा 9वीं से लेकर उच्च शिक्षा (Post Graduation, PhD एवं अन्य Professional Courses) तक नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए। इस योजना के अंतर्गत आने वाले प्रमुख शैक्षणिक स्तर एवं पाठ्यक्रम निम्नलिखित हैं:

  • Pre Matric Scholarship – Class 9th & 10th
  • Post Matric Intermediate Scholarship – Class 11th & 12th
  • Post Matric Other Than Inter Scholarship
    • UG Courses: BA, BSc, BCom, BBA, BCA, BTech, BEd, BTC/D.El.Ed, BPharma, LLB
    • PG Courses: MA, MSc, MCom, MEd, MBA, MCA, MTech, LLM
    • Diploma & Degree Courses: ITI, Polytechnic, DPharma, ANM, GNM, DElEd, BPT
    • PhD एवं अन्य Courses: Computer Courses, O Level तथा अन्य मान्यता प्राप्त कोर्स।

आय की सीमा – सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.00 लाख तक होनी चाहिए तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए वार्षिक पारिवारिक आय की सीमा ₹2.50 लाख तक निर्धारित की गई है।

Eligibility for Outside State Students

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा सामान्य वर्ग के वे छात्र-छात्राएं जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं तथा अन्य राज्यों की सरकारी एवं शासकीय सहायता प्राप्त संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं, वे भी इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।

Required Documents

  • आधार कार्ड
  • अपार आइडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • शुल्क रसीद संख्या
  • वार्षिक गैर-वापसी योग्य राशि
  • नामांकन संख्या
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (माता या पिता का)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि SC/ST/OBC से संबंधित हैं)
  • मोबाइल नंबर व ईमेल
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • शिक्षण संस्थान से प्रमाणित प्रवेश पत्र / छात्र प्रमाणपत्र/

Renewal Students के लिए:

  • पिछले वर्ष के रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके Renewal सेक्शन में लॉगिन करें और नई जानकारी (Fresh Details) दर्ज करें।

Online Application Process

आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे सरल और क्रमबद्ध तरीके से दी गई है।

OTR → Registration → Login → Status Check → Biometric Verification → Scrutiny → District Verification → DBT Payment

UP Scholarship Application Process
Step-by-Step Process for Online Application 2026

Step 1: OTR Process

सबसे पहले छात्रों को OTR यानी One Time Registration करना होता है। यह एक बार की प्रक्रिया है, जिससे एक यूनिक Scholarship OTR Number जनरेट होती है। इस ID की जरूरत आगे के हर स्टेप में होती है – जैसे कि फॉर्म भरना, स्टेटस चेक करना और पेमेंट ट्रैक करना।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: scholarship.up.gov.in → OTR
  • OTR (One Time Registration) पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के माध्यम से सत्यापन करें
  • आधार नंबर दर्ज करें और e-KYC प्रक्रिया पूरी करें
  • अपना नाम, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी भरें
  • सभी विवरण जांचकर Submit बटन पर क्लिक करें
  • अब आपका OTR ID जनरेट हो जाएगा
  • भविष्य में इसी ID से लॉगिन करना होगा
  • OTR केवल एक बार बनाया जाता है

Step 2: New Registration Process

OTR पूरा होने के बाद छात्र अपने कोर्स, कैटेगरी (SC/ST/OBC/General/Minority), शैक्षिक वर्ष आदि की जानकारी के साथ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते हैं।
सही जानकारी देना ज़रूरी है क्योंकि इसी आधार पर आगे की प्रक्रिया होती है।
Fresh Registration: यदि आप पहली बार UP Scholarship के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको Fresh Registration करना होगा।

Renewal Registration: आपने पिछले सत्र में UP Scholarship के लिए आवेदन किया था और अब उसी scholarship को अगले सत्र के लिए जारी रखने हेतु आवेदन कर रहे हैं, तो Fresh Registration किए बिना सीधे Renewal Login करके अपना Form पूरा कीजिए।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: scholarship.up.gov.in → Student Menu → New Registration
  • अपनी Category और Course चुनें
  • OTR ID के माध्यम से लॉगिन करें
  • Fresh / Renewal विकल्प चुनें
  • व्यक्तिगत विवरण (नाम, पता आदि) भरें
  • शैक्षिक विवरण (कक्षा, कॉलेज आदि) दर्ज करें
  • आय संबंधी जानकारी भरें
  • सभी जानकारी जांचकर Submit करें
  • Submit करके Registration Number प्राप्त करें और Print निकालें
  • सभी जानकारी दस्तावेज़ के अनुसार सही भरें
  • गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है

Step 3: Login & Form Submit Process

छात्र अब Login करके Application Form को पूरा भरना और सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना – जैसे कि मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, उसके साथ ही साथ सभी विवरण भी भरते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: scholarship.up.gov.in → Logins → Students
  • “Students” सेक्शन में अपनी श्रेणी चुनें (Fresh / Renewal Login)
  • Pre-Matric (Class 9 & 10), Post-Matric (Class 11 & 12) and Post-Matric Other (Graduation, Post Graduation, Diploma, Certificate)के लिए चुने।
  • OTR ID, Registration, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें
  • “Submit” बटन पर क्लिक करके लॉगिन करें
  • लॉगिन करने के बाद “Fill Application Form” पर क्लिक करे
  • सभी जानकारी दर्ज कर एक बार अच्छी तरह जांच लें
  • सभी जानकारी सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करें
  • सबमिट करने के बाद फॉर्म लॉक हो जाएगा (Edit नहीं कर पाएंगे)
  • आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें
  • प्रिंटेड फॉर्म को आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्कूल/कॉलेज में जमा करें
  • गलत पासवर्ड बार-बार डालने से समस्या हो सकती है
  • लॉगिन विवरण सुरक्षित रखें

Step 4: Check Application Status Process

आवेदन सबमिट करने के बाद छात्र अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं। छात्र पहले अपने account में login करें।

  • Dashboard में “Application Status” या “Check Status” विकल्प पर क्लिक करें
  • अब आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • Pending: आवेदन अभी जांच (Verification) में है।
  • Verified: आवेदन सफलतापूर्वक सत्यापित हो चुका है।
  • Rejected: आवेदन में त्रुटि के कारण अस्वीकार कर दिया गया है।
  • Forwarded: आवेदन अगले स्तर (College/District) पर भेज दिया गया है।
  • Approved: आवेदन स्वीकृत हो चुका है और भुगतान प्रक्रिया में है।
  • Payment Sent: छात्र के बैंक खाते में पैसा भेज दिया गया है।

Step 5: Biometric Authentication & Forwarding from Institute

छात्रों का आधार-बेस्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कॉलेज या स्कूल स्तर पर किया जाता है।
इसके बाद संस्थान फॉर्म और दस्तावेजों को वेरिफाई करके ऑनलाइन फॉरवर्ड करता है।

Step 6: Computerized Scrutiny

संस्थान से फॉरवर्ड किए गए आवेदन की जांच ऑटोमैटिक कंप्यूटर सिस्टम द्वारा होती है।
इस स्टेप में फॉर्म में भरी गई जानकारी और अपलोड किए गए डॉक्युमेंट्स को सिस्टम वेरिफाई करता है।

Step 7: Verification from District Scholarship Committee

अब आवेदन फाइनल वेरिफिकेशन के लिए जिला छात्रवृत्ति समिति (DWO) के पास जाता है।
यहां से आवेदन की अंतिम स्वीकृति दी जाती है।

Step 8: Aadhaar-Based Fund Disbursement

सभी स्तरों पर वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद छात्र के आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट में DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए राशि भेज दी जाती है।

UP Scholarship Official Niyamavali (Latest 2023)

यूपी स्कॉलरशिप और फीस भरपाई की पूरी प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा जारी शासनादेशों और नियमावली के आधार पर संचालित की जाती है। हाल ही में SC/ST, General और Minority वर्गों के लिए नई नियमावली 2023 लागू की गई है, जबकि OBC वर्ग के लिए पूर्व में जारी शासनादेश (2016 व 2021) ही प्रभावी हैं। छात्र अपनी कैटेगरी के अनुसार नीचे दी गई टेबल से अपनी ऑफीशियल नियमावली (PDF) डाउनलोड करके छात्रवृत्ति के सभी सरकारी नियम और शर्तें आसानी से पढ़ सकते हैं:

UP छात्रवृत्ति निवामावली (Category-wise PDF Downloads)
छात्रवृत्ति वर्गPre-Matric (कक्षा 9-10)Post-Matric (कक्षा 11, 12 व अन्य)
अनुसूचित जाति / जन जाति नियमावली 2023 डाउनलोड जारी तिथि: 27/09/2023 नियमावली 2023 डाउनलोड जारी तिथि: 27/09/2023
सामान्य वर्ग नियमावली 2023 डाउनलोड जारी तिथि: 27/09/2023 नियमावली 2023 डाउनलोड जारी तिथि: 27/09/2023
पिछड़ा वर्ग नियमावली 2016 डाउनलोड जारी तिथि: 12/04/2016 नियमावली 2021 डाउनलोड जारी तिथि: 23/11/2021
अल्प-संख्यक वर्ग नियमावली 2023 डाउनलोड जारी तिथि: 27/09/2023 नियमावली 2023 डाउनलोड जारी तिथि: 27/09/2023

Fund Distribution & Reimbursement

यूपी छात्रवृत्ति को दो भागों मे वितरित किया जाता है,

  • Pre Matric Scholarship
  • Post Matric Scholarship

1. Pre-Matric Scholarship Fee Reimbursement

यह छात्रवृत्ति कक्षा 9वीं और 10वीं में अध्ययनरत छात्रों के लिए है।

अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को ₹150 प्रति माह के साथ ₹750 वार्षिक अतिरिक्त अनुदान दिया जाता है। अनुसूचित जाति के छात्रों को डे-स्कॉलर के लिए ₹3500 प्रति वर्ष और होस्टलर के लिए ₹7000 प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है। अनुसूचित जनजाति के छात्रों को ₹225 प्रति माह के साथ ₹750 वार्षिक अतिरिक्त अनुदान मिलता है। अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को भी ₹225 प्रति माह के साथ ₹750 वार्षिक अतिरिक्त अनुदान दिया जाता है। सामान्य वर्ग के छात्रों को ₹3000 प्रति वर्ष की सहायता दी जाती है। वहीं, मैनुअल स्कैवेंजिंग पेशे से जुड़े परिवारों के छात्रों को डे-स्कॉलर के लिए ₹3500 प्रति वर्ष और होस्टलर के लिए ₹8000 प्रति वर्ष प्रदान किए जाते हैं।

Pre-Matric Scholarship Fee Reimbursement — Category-wise Rates
CategoryRate
Other Backward Class (OBC)₹150 per month + ₹750 annual additional grant
Scheduled Caste (SC)Day Scholar ₹3500/year • Hosteller ₹7000/year
Scheduled Tribe (ST)₹225 per month + ₹750 annual additional grant
Minority Class₹225 per month + ₹750 annual additional grant
General₹3000/year
Manual Scavenging ProfessionDay Scholar ₹3500/year • Hosteller ₹8000/year

2. Post-Matric Scholarship Fee Reimbursement

Post-Metric Scholarship वह छात्रवृत्ति है जो 10वीं के बाद (11वीं, 12वीं, Graduation आदि) पढ़ने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती है।

For OBC & Minority Categories

ग्रुप I के छात्रों को दिवा छात्र (Day Scholar) के रूप में ₹500 प्रति माह और आवासीय छात्र (Hosteller) के रूप में ₹1200 प्रति माह प्रदान किए जाते हैं। ग्रुप II के लिए यह राशि दिवा छात्र को ₹530 प्रति माह और आवासीय छात्र को ₹820 प्रति माह मिलती है। ग्रुप III के छात्रों को दिवा छात्र के रूप में ₹300 प्रति माह तथा आवासीय छात्र के रूप में ₹570 प्रति माह दिए जाते हैं। वहीं, ग्रुप IV के छात्रों को दिवा छात्र के रूप में ₹230 प्रति माह और आवासीय छात्र के रूप में ₹380 प्रति माह की सहायता प्रदान की जाती है।

Post-Matric Scholarship Fee Reimbursement — For OBC & Minority Categories
GroupDay ScholarHosteller
Group I₹500/month₹1200/month
Group II₹530/month₹820/month
Group III₹300/month₹570/month
Group IV₹230/month₹380/month

For General, SC, ST Categories

ग्रुप I के छात्रों को दिवा छात्र (Day Scholar) के रूप में ₹7000 प्रति वर्ष और आवासीय छात्र (Hosteller) के रूप में ₹13500 प्रति वर्ष प्रदान किए जाते हैं। ग्रुप II के लिए यह राशि दिवा छात्र को ₹6500 प्रति वर्ष और आवासीय छात्र को ₹9500 प्रति वर्ष मिलती है। ग्रुप III के छात्रों को दिवा छात्र के रूप में ₹3000 प्रति वर्ष तथा आवासीय छात्र के रूप में ₹6000 प्रति वर्ष दिए जाते हैं। वहीं, ग्रुप IV के छात्रों को दिवा छात्र के रूप में ₹2500 प्रति वर्ष और आवासीय छात्र के रूप में ₹4000 प्रति वर्ष की सहायता प्रदान की जाती है।

Post-Matric Scholarship Fee Reimbursement — For General, SC & ST Categories
GroupDay ScholarHosteller
Group I₹7000/year₹13500/year
Group II₹6500/year₹9500/year
Group III₹3000/year₹6000/year
Group IV₹2500/year₹4000/year

UP Scholarship Summary Report (Year-Wise)

यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल की आधिकारिक “Sanctioned Student / Institute Summary Report” के माध्यम से आप ज़िलेवार सरकारी आँकड़े आसानी से चेक कर सकते हैं कि किस ज़िले और कॉलेज में, किस कैटेगरी (General, OBC, SC, ST, Minority) के कितने छात्रों को स्कॉलरशिप और फीस भरपाई की राशि स्वीकृत (Sanctioned Amount) की गई है। नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके आप किसी भी शैक्षणिक सत्र का पूरा ‘फंड डिस्ट्रीब्यूशन’ डेटा तुरंत देख सकते हैं:

UP Scholarship Helpline Number

किसी छात्र को आवेदन, दस्तावेज़ सत्यापन, भुगतान या पोर्टल से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह संबंधित विभाग के हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकता है। छात्रवृत्ति योजना से संबंधित किसी भी जानकारी, सहायता या शिकायत के लिए छात्र/छात्राएं इस समयावधि के दौरान संबंधित विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अवकाश वाले दिन यह सेवा उपलब्ध नहीं रहती है।

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति विभागवार हेल्पलाइन नंबर और संपर्क समय
विभागश्रेणीहेल्पलाइन नंबरसमय
समाज कल्याण विभागSC & General 0522-353870009:30 AM – 06:00 PM
14568 (Toll Free)09:30 AM – 06:00 PM
पिछड़ा वर्ग कल्याणOBC 0522-228886109:30 AM – 06:00 PM
1800-180-513109:30 AM – 06:00 PM
अल्पसंख्यक कल्याणMinority 0522-228615009:30 AM – 06:00 PM
0522-228647009:30 AM – 06:00 PM
UP मुख्यमंत्री हेल्पलाइनसभी श्रेणियाँ 107624×7

नोट: हेल्पलाइन नंबर और संपर्क समय में बदलाव संभव है। नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक जानकारी भी जांचें।

Frequently Asked Questions (FAQs)

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति से जुड़े सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर यहाँ सरल भाषा में दिए गए हैं। यदि आपका कोई प्रश्न नीचे नहीं है, तो आप हमें Contact पेज के माध्यम से बता सकते हैं।

UP Scholarship क्या है?

UP Scholarship उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक वित्तीय सहायता योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (SC/ST/OBC/Minority/General) के छात्रों को शिक्षा पूरी करने में मदद करना है। इसका लाभ कक्षा 9, 10, 11, 12 (Pre-Matric) के साथ-साथ ग्रेजुएशन (BA, B.Sc, B.Com), पोस्ट-ग्रेजुएशन (MA, M.Sc), डिप्लोमा, ITI, B.Tech आदि (Post-Matric) कोर्स करने वाले छात्रों को मिलता है।

UP Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) क्या है?

सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की तिथियां कोर्स और श्रेणी (Fresh/Renewal) के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई हैं:

  • कक्षा 9 व 10 और 11 व 12 के लिए: नवीन (Fresh) आवेदन 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक होंगे। वहीं, नवीनीकरण (Renewal) की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 है।
  • UG, PG, Diploma एवं अन्य कोर्स के लिए: नवीन (Fresh) आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक भरे जाएंगे, जबकि नवीनीकरण (Renewal) की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है।

उत्तर प्रदेश scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी छात्र, जो किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में 9 से लेकर Postgraduation के किसी कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं, इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित आय सीमा (Income Limit) का पालन करना अनिवार्य है। सामान्य, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख रुपये से कम और SC/ST वर्ग के लिए 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

Scholarship ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद आगे क्या करना होता है?

ऑनलाइन फॉर्म फाइनल सबमिट करने के बाद, आपको 3 दिनों के अंदर उसकी हार्ड कॉपी (Printout) निकालनी होती है। इस हार्ड कॉपी के साथ आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पिछली मार्कशीट की फोटोकॉपी लगाकर अंतिम तिथि से पहले अपने स्कूल या कॉलेज में जमा करना अनिवार्य है।

UP Scholarship Status 2026 कैसे चेक करें?

छात्र अपना स्कॉलरशिप स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट (scholarship.up.gov.in) पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘Student’ सेक्शन में जाकर अपना Registration Number, जन्मतिथि (DOB) और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। डैशबोर्ड खुलने के बाद ‘Check Current Status‘ पर क्लिक करके आप जान सकते हैं कि आपका फॉर्म कॉलेज या जिला समाज कल्याण अधिकारी (DWO) स्तर पर वेरीफाई हुआ है या नहीं।

यदि Scholarship Form में गलती हो जाए तो क्या करें? (Correction Date 2026-27)

  • कक्षा 9-12 के लिए: Fresh छात्रों के लिए 16 नवंबर से 14 दिसंबर 2026 तक और Renewal के लिए 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक सुधार का मौका मिलेगा।
  • UG, PG, Diploma के लिए: Fresh छात्रों के लिए 06 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक और Renewal के लिए 21 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक आप अपने फॉर्म में सुधार कर पाएंगे।

Scholarship का पैसा बैंक खाते में कब तक आता है? (UP Scholarship Kab Aayegi?)

  • कक्षा 9 से 12 तक: नवीन (Fresh) छात्रों के लिए 25 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक और नवीनीकरण (Renewal) छात्रों के लिए 29 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 के बीच।
  • UG, PG, Diploma व अन्य: नवीन (Fresh) छात्रों के खाते में 21 दिसंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक और नवीनीकरण (Renewal) के लिए 01 दिसंबर 2026 से 25 जनवरी 2027 के बीच पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

यूपी छात्रवृत्ति Form Reject होने के मुख्य कारण क्या हैं?

फॉर्म रिजेक्ट होने के सबसे बड़े कारण होते हैं— बैंक खाते का NPCI/DBT से लिंक न होना, आधार कार्ड में नाम/जन्मतिथि का मार्कशीट से अलग होना, आय प्रमाण पत्र का एक्सपायर होना, या कॉलेज द्वारा तय समय के भीतर आपका फॉर्म फॉरवर्ड (Verify) न किया जाना। इसलिए अपना बैंक खाता हमेशा एक्टिव रखें और आधार सीडिंग जरूर कराएं।

क्या UP Scholarship के लिए बैंक खाते में NPCI / Aadhaar Seeding अनिवार्य है?

हाँ, यह सबसे अनिवार्य शर्त है। सरकार अब स्कॉलरशिप का पैसा सीधे आधार-बेस्ड पेमेंट सिस्टम (ABPS) के माध्यम से भेजती है। यदि आपका बैंक खाता NPCI (National Payments Corporation of India) से मैप और आधार से लिंक नहीं है, तो आपका पैसा बीच में ही रुक जाएगा या फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।

UP Scholarship से जुड़ी शिकायत या पूछताछ के लिए Helpline Number क्या है?

यदि आपको फॉर्म भरने या स्कॉलरशिप स्टेटस से संबंधित कोई समस्या आ रही है, तो आप उत्तर प्रदेश सरकार के CM Helpline Number ‘1076’ पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के टोल-फ्री नंबर 18001805131 (पिछड़ा वर्ग) पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Latest Scholarship Updates

Conclusion & Summary

अंत में, हम यही कहेंगे कि UP Scholarship 2026-27 उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के सुनहरे भविष्य की चाबी है। फॉर्म भरते समय जल्दबाजी बिल्कुल न करें। किसी भी कैफे वाले पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय, फाइनल सबमिट करने से पहले अपने सभी विवरण (नाम, जन्मतिथि, आय प्रमाण पत्र क्रमांक) खुद ध्यान से चेक करें।

Uttar Pradesh Scholarship 2026 — Conclusion
Scheme NameScholarship and Fee Reimbursement System of Uttar Pradesh
Academic Session2026 – 2027
StateUttar Pradesh
Governing AuthorityGovernment of Uttar Pradesh
Administering Departments
  • Social Welfare Department UP (SC/ST/General)
  • Backward Class Welfare Department UP (OBC)
  • Minority Welfare Department UP (Minorities)
  • Tribal Development Department
Scholarship Types
  • Pre-Matric
  • Post-Matric (Intermediate, Other Than Intermediate, Outer State)
Eligible CategoriesSC, ST, OBC, Minority, General, and EWS students
Mode of ApplicationOnline
Disbursement MethodDirect Benefit Transfer (DBT) via Aadhaar-linked bank account
Official Portalscholarship.up.gov.in

आपकी सुविधा के लिए, स्कॉलरशिप फॉर्म भरते समय इन 5 सबसे महत्वपूर्ण बातों (Quick Summary) का हमेशा ध्यान रखें:

  • आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding): आपका बैंक खाता सक्रिय (Active) होना चाहिए और NPCI से लिंक होना 100% अनिवार्य है, अन्यथा पैसा खाते में नहीं आएगा।
  • आय व जाति प्रमाण पत्र: ध्यान दें कि आपके प्रमाण पत्र एक्सपायर न हुए हों और 3 साल के भीतर के हों।
  • Renewal वाले छात्र ध्यान दें: नवीनीकरण (Renewal) वाले छात्रों को नया OTR करने की आवश्यकता नहीं है, वे सीधे अपने पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन कर सकते हैं।
  • त्रुटि सुधार (Correction): यदि फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो घबराएं नहीं। विभाग द्वारा निर्धारित तिथियों (Correction Window) पर पोर्टल दोबारा खोला जाएगा।
  • हार्ड कॉपी: ऑनलाइन फाइनल सबमिट करने के 3 दिन बाद प्रिंटआउट (Hard Copy) निकालकर अपने कॉलेज में तय समय के भीतर जरूर जमा करें।

हमारी सलाह: स्कॉलरशिप की लास्ट डेट (Last Date) का इंतजार बिल्कुल न करें, क्योंकि अंतिम दिनों में वेबसाइट का सर्वर अक्सर डाउन हो जाता है।

अगर स्कॉलरशिप फॉर्म को लेकर आपका कोई भी व्यक्तिगत सवाल या समस्या है, तो आप बेझिझक हमारे Contact Us पेज के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं!